Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं ज़ांग यिमिंग जो मुकेश अंबानी को पछाड़कर बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स?

short by Anuj / on Wednesday, 3 June, 2026
भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने ज़ांग यिमिंग 'टिक-टॉक' की कंपनी बाइटडांस के को-फाउंडर हैं। चीन में जन्में यिमिंग ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और उन्होंने 2012 में बाइटडांस की शुरुआत की थी। 2021 में उन्होंने कंपनी का सीईओ पद छोड़ा था लेकिन वह अब भी इसके सबसे बड़े शेयरधारक हैं।