क्या होता है सोशल मीडिया से जुड़ा 'थिनस्पिरेशन'?
विशेषज्ञों के अनुसार, सोशल मीडिया पर खाने के डिसऑर्डर्ड पैटर्न, बेहद पतला होने या ब्यूटी स्टैंडर्ड के हिसाब से अनहेल्दी शरीर बनाने के लिए प्रोत्साहित किए जाने को 'थिनस्पिरेशन' या 'थिनस्पो' कहते हैं। वेलनेस इन्फ्लुएंसर इसे सामान्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसा कंटेंट बेहद हानिकारक होता है जिससे शरीर के प्रति असंतोष बढ़ता है।


