Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिलाओं को 15 सितंबर से 'सुरक्षित सफर सुविधा' उपलब्ध करवाएगी बिहार पुलिस

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 28 August, 2024
बिहार पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें 15 सितंबर से 'सुरक्षित सफर सुविधा' उपलब्ध करवाएगी। महिलाओं को 24X7 यह सुविधा निःशुल्क मिलेगी। इसके तहत महिलाएं यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस होने पर डायल 112 पर संपर्क कर सुविधा ले सकती हैं जिसके बाद उनके सुरक्षित गंतव्य पर पहुंचने तक पुलिस उन्हें डिजिटली मॉनिटर करेगी।