8 महीने में 600% से अधिक चढ़े टीएसी इंफोसेक के शेयर
टीएसी इंफोसेक के शेयरों ने बीते 8 महीने में 600% से अधिक का रिटर्न दिया है। कंपनी का आईपीओ 27 मार्च 2024 को ₹100-₹106 प्राइस बैंड पर लॉन्च हुआ था और आज (मंगलवार को) कंपनी के शेयर ₹787.85 के उच्चतम स्तर तक पहुंचे। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया के पास कंपनी के 15 लाख से अधिक शेयर हैं।
read more at हिन्दुस्तान


