नमाज़ अदा कर रहे मुस्लिमों पर जयपुर में हिंदुओं ने बरसाए फूल, वीडियो आया सामने
जयपुर (राजस्थान) में हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के तत्वावधान में शनिवार को ईद के मौके पर हिंदू समुदाय के सदस्यों ने नमाज़ अदा कर रहे मुसलमानों पर फूल बरसाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस दौरान ईद मनाने के लिए ईदगाह पर हज़ारों लोग मौजूद रहे जहां पहुंचे कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
read more at ANI


