आंध्र में शादी के 1 माह बाद शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी पर लगा अफेयर का आरोप
कुरनूल (आंध्र प्रदेश) में शादी के एक महीने बाद 32-वर्षीय तेजेश्वर नामक शख्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तेजेश्वर के परिजन ने उसकी पत्नी ऐश्वर्या पर हत्या की साज़िश रचने का आरोप लगाया है। बकौल परिजन, ऐश्वर्या का एक बैंक कर्मचारी के साथ अफेयर था। तेजेश्वर की शादी 18-मई को हुई थी और वह 17-जून से लापता था।
read more at Moneycontrol


