तमिलनाडु में ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 3 बच्चों की मौत व कई हुए ज़ख्मी
तमिलनाडु के कुड्डालोर में मंगलवार सुबह एक स्कूल वैन को एक ट्रेन ने टक्कर मार दी जिसमें 3 बच्चों की मौत हो गई जबकि कई बुरी तरह घायल हैं। घटना के समय वैन रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे गेटकीपर सो रहा था और उसने समय रहते गेट बंद नहीं किया।
read more at ABP न्यूज़


