केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी पर लगे बैन को 5 साल के लिए बढ़ाया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 'X' पर पोस्ट कर बताया कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी पर लगे बैन को 5 साल के लिए बढ़ा दिया है। शाह ने लिखा, "जमात-ए-इस्लामी को राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ गतिविधियां जारी रखते हुए पाया गया।" संगठन को पहली बार 2019 में बैन किया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


