अर्जेंटीना के टीवी ऐंकर ने शैंपेन पीकर मनाया यूके की महारानी के निधन का जश्न, हुई आलोचना
अर्जेंटीना के एक टीवी प्रेज़ेंटर की ऑन-एयर शैंपेन पीकर यूके की महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन का जश्न मनाने को लेकर आलोचना हो रही है। प्रेज़ेंटर ने ब्रॉडकास्ट के बीच महारानी के निधन को 'अच्छी खबर' बताया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। एक ट्विटर यूज़र ने आलोचना करते हुए लिखा, "मैं अर्जेंटीनावासी हूं और यह आदमी मेरा प्रतिनिधित्व नहीं करता।"
read more at Dailystar


