राजू श्रीवास्तव को आज सुबह एक और कार्डियक अरेस्ट आया था: कॉमेडियन के भतीजे
राजू श्रीवास्तव के भतीजे कुशल ने बताया है कि उन्हें आज (बुधवार) सुबह एक और कार्डियक अरेस्ट आया था जिससे वह बच नहीं पाए। एम्स के अधिकारी ने बताया, "वह 2 हफ्तों से बेहोश थे...कुछ हफ्ते पहले उनके पैरों में हलचल हुई थी...लेकिन वह ठीक नहीं हो सके।" राजू श्रीवास्तव का 58-वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया।


