इस साल मार्च में सामान्य से क्यों कम है दिल्ली का तापमान?
दिल्ली में मार्च 2024 में असामान्य रूप से ठंडे मौसम की वजह पश्चिमी विक्षोभ है जिसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी हुई है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "इन क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवा के चलते तापमान कम है।" दिल्ली में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 5°C कम, 8.8°C दर्ज हुई।


