Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बुमराह व हर्षल का न खेलना अन्य टीमों के लिए राहत है: वकार युनूस के बयान के बाद इरफान

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 21 August 2022
पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी के चोटिल होकर एशिया कप-2022 से बाहर होने पर पूर्व पाकिस्तानी पेसर वकार युनूस द्वारा इसे भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ों के लिए राहत बताने के बाद पूर्व ऑल-राउंडर इरफान पठान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "(जसप्रीत) बुमराह और हर्षल (पटेल) इस एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं...यह अन्य टीमों के लिए राहत है!"