ऑस्कर्स के होस्ट ने डाउनी जूनियर की पहले की ड्रग्स की लत पर किया जोक, उनका रिऐक्शन हुआ वायरल
ऑस्कर्स के होस्ट जिम्मी किमेल ने अपने मोनोलॉग में अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर की पहले की ड्रग्स की लत का मज़ाक उड़ाया जिसे लेकर सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनकी आलोचना की है। किमेल ने कहा, "यह रॉबर्ट के...करियर का हाइएस्ट पॉइंट है...खैर, हाइएस्ट पॉइंट्स में से एक है।" मज़ाक से नाखुश लगे डाउनी जूनियर का वीडियो वायरल हो गया है।
read more at The Independent


