दिल्ली की भलस्वा लैंडफिल साइट की आग 9वें दिन भी नहीं बुझी
दिल्ली में भलस्वा लैंडफिल साइट में 26-अप्रैल को लगी आग 9वें दिन भी नहीं बुझ पाई है। बकौल दमकल अधिकारी, "आग तब तक नहीं बुझेगी जब तक...खुदाई नहीं करते और कचरा नहीं हटाते लेकिन ऐसा करने से...ढांचा हमारे ऊपर...गिर सकता है।" बीते हफ्ते से आग बुझाने के काम में 30 से ज़्यादा दमकल की गाड़ियां और 200-कर्मचारी जुटे हुए हैं।


