Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की ताज़ा सूची में क्या है भारत और उसके पड़ोसी देशों की रैंकिंग?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 18 July 2023
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, 2023 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में भारत 80वें स्थान पर है जिसके पासपोर्ट पर नागरिक बगैर वीज़ा 57 देशों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं, चीन 63वें, भूटान 84वें, म्यांमार 89वें, श्रीलंका 95वें, बांग्लादेश 96वें, नेपाल 98वें, पाकिस्तान 100वें और अफगानिस्तान 103वें स्थान पर है। सूची में सिंगापुर शीर्ष पर है।
read more at Henley Global