ईडी ने लगातार दूसरे दिन राहुल से 8 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की, कल फिर बुलाया: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नैशनल हेराल्ड केस से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मंगलवार को करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। बकौल रिपोर्ट्स, ईडी ने राहुल को लगातार तीसरे दिन बुधवार को तलब किया है। गौरतलब है, ईडी ने सोमवार को राहुल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी।
read more at भाषा


