Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार ने रुपये में जारी गिरावट के बीच सोने पर आयात शुल्क 7.5% से बढ़ाकर 12.5% किया

short by shashank mishra / on Friday, 1 July 2022
केंद्र सरकार ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में जारी गिरावट के बीच सोने पर मूल आयात शुल्क 7.5% से बढ़ाकर 12.5% कर दिया है। दुनिया में सोने के दूसरे सबसे बड़े कंज़्यूमर भारत ने मई, 2022 में $6.03 बिलियन कीमत के सोने का आयात किया था। गौरतलब है, पिछले साल सरकार ने आयात शुल्क घटाकर 7.5% किया था।