वॉट्सऐप ने मई में 19 लाख से अधिक भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया
मेटा के स्वामित्व वाले मेसेजिंग प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम-2021 के तहत मासिक रिपोर्ट में कहा है कि उसने मई 2022 में 19.1 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया। 1-31 मई के बीच वॉट्सऐप को 528 शिकायत रिपोर्ट्स मिलीं जिनमें से 303 रिपोर्ट्स बैन अपील से जुड़ी थीं। वॉट्सऐप ने इनमें से 24 रिपोर्ट्स के खिलाफ सुधारात्मक कार्रवाई की।
read more at Times Now


