झारखंड सरकार ने बोकारो व धनबाद से बतौर क्षेत्रीय भाषा भोजपुरी और मगही को हटाया
झारखंड सरकार ने बोकारो और धनबाद ज़िलों में भोजपुरी और मगही को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के लिए बतौर क्षेत्रीय भाषा शामिल करने का फैसला वापस ले लिया है। सरकार ने इन ज़िलों के लिए नागपुरी, उर्दू, खोरठा, कुरमाली और बांग्ला को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा दिया है। दरअसल, सरकार के पिछले फैसले को लेकर विरोध-प्रदर्शन हुए थे।


