Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुनिया के किन देशों में मंकीपॉक्स के कितने मामले आ चुके हैं सामने?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 7 July, 2022
अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक, दुनियाभर के 54 देशों में मंकीपॉक्स के 7,243 मामलों (6 जुलाई तक) की पुष्टि हो चुकी है। बकौल सीडीसी, सर्वाधिक 1,351 केस ब्रिटेन में हैं जबकि इसके बाद जर्मनी (1,304), स्पेन (1,256), अमेरिका (604) का स्थान है। फ्रांस में 577 और पुर्तगाल में मंकीपॉक्स के 415 मामले मिले हैं।
read more at CDC