500 किलो लेग प्रेस के लिए मशहूर बॉडीबिल्डर गैब्रियल गैन्ली का 22 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
'Bbzinho' नाम से मशहूर ब्राज़ीलियाई बॉडीबिल्डर व फिटनेस इन्फ्लुएंसर गैब्रियल गैन्ली अपने घर की किचन में मृत पाए गए हैं। 500 किलोग्राम लेग प्रेस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद 22-वर्षीय गैब्रियल मशहूर हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत का कारण हाइपोग्लाइसीमिया (लो ब्लड शुगर) हो सकता है। पुलिस ने उनकी मौत की जांच शुरू कर दी है।
read more at E24


