चुनाव हारने के बाद स्मृति ईरानी को किसने दिया था काम? कॉल पर कहा था- बेरोजगार हूं, काम चाहिए
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक पॉडकास्ट में बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 में हारने के बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों को फोन कर कहा था कि वह अब बेरोज़गार हैं और उन्हें काम चाहिए। बकौल स्मृति, जिओ-हॉटस्टार के वाइस-चेयरमैन उदय शंकर कभी उनकी नौकरी जाने का कारण थे लेकिन उनकी वजह से ही उन्हें दोबारा काम मिला।
read more at हिन्दुस्तान


