Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेड में मिला ₹1 करोड़ का सोना और ₹90 लाख कैश, असम की अधिकारी निकली धनकुबेर

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 16 September, 2025
गुवाहाटी (असम) में प्रदेश सिविल सेवा की अधिकारी नुपुर बोरा के आवास से छापेमारी के दौरान ₹1 करोड़ का सोना और ₹90 लाख कैश बरामद किया गया है। बोरा पर बीते 6 महीनों से निगरानी रखी जा रही थी। बोरा ने सरकारी भूमि का अवैध पंजीकरण कराने में कथित तौर पर ₹2 लाख तक लेकर मदद की थी।