Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में दारोगा ने युवक को थाने बुलाकर बेरहमी से पीटा व दिए करंट के झटके; हुआ निलंबित

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 26 January, 2024
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाकर उससे मारपीट करने को लेकर एक दारोगा को निलंबित किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दारोगा ने युवक को बेरहमी से पीटा और करंट के झटके दिए जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल रिपोर्ट्स, व्यापारिक विवाद के मामले में दारोगा ने युवक को थाने बुलाया था।