मां ने तेज़ाब पीकर सुसाइड कर लिया था, शादीशुदा जीवन में वह कभी खुश नहीं थीं: फारुकी
कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने रिऐलिटी शो 'लॉक अप' में बताया है कि 2007 में उनकी मां ने तेज़ाब पीकर सुसाइड किया था। उन्होंने कहा, "मां को...अस्पताल में भर्ती कराने के बाद...दादी ने कहा...एसिड वाली बात किसी को पता चली तो हम परेशानी में आ जाएंगे।" बकौल फारुकी, "शादीशुदा ज़िंदगी के 22-साल...मां कभी खुश नहीं थीं...मैंने उन्हें हमेशा पिटते हुए देखा।"
read more at Hindustan Times


