लाखों में एक गेंदबाज़: रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने पर सचिन
स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं। सचिन ने 'X' पर पोस्ट किया, "अश्विन (AshWIN) द स्पिनर (SpinNER) में हमेशा से एक विजेता (WINNER) रहा है। बधाई हो चैंपियन।" गौरतलब है, भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट (619) अनिल कुंबले ने लिए हैं।
read more at ABP न्यूज़


