Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एलआईसी ने ₹2.44 करोड़ के फ्रंट-रनिंग मामले में शामिल कर्मचारी को नौकरी से निकाला

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 20 March, 2024
एलआईसी ने अपने उस कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है जिस पर फ्रंट-रनिंग ट्रेड्स में शामिल होने को लेकर शेयर बाज़ार नियामक सेबी ने प्रतिबंध लगाया था। आरोपी ने फ्रंट-रनिंग ट्रेड्स से ₹2.44 करोड़ का मुनाफा कमाया था। उसपर अपने मृत पिता के डीमैट अकाउंट और अन्य परिजन के डीमैट अकाउंट से एलआईसी में ट्रेड्स करने का आरोप है।
read more at Moneycontrol