दोहा से आ रहे विमान को गोवा एयरपोर्ट पर 'कम विज़िबिलिटी' के कारण बेंगलुरु भेजा गया
दोहा (कतर) से गोवा के मनोहर इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर आ रहे कतर एयरवेज़ के एक विमान को सोमवार रात 'कम विज़िबिलिटी' के कारण उतरने की मंज़ूरी नहीं मिलने पर बेंगलुरु (कर्नाटक) के केम्पेगौड़ा इंटरनैशनल एयरपोर्ट भेज दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि विमान 15-20 मिनट तक गोवा एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा और फिर उसे बेंगलुरु भेजा गया।
read more at भाषा


