Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ब्रैडमैन को 100 के औसत से करियर खत्म करने के लिए चाहिए थे सिर्फ 4 रन, 0 पर हो गए थे आउट

short by Himanshu / on Friday, 14 August, 2026
महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डॉन ब्रैडमैन को 14 अगस्त 1948 को खेले गए उनके आखिरी मैच में 100 की औसत से करियर खत्म करने के लिए 4 रन चाहिए थे। इससे पहले तक उन्होंने 101.39 की औसत से 6,996 टेस्ट रन बनाए थे। हालांकि, आखिरी मैच में वह 0 रन पर आउट हो गए जिसके कारण उनका औसत 99.94 हो गया।
read more at ESPNcricinfo