पाक ने हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारत को हराया, पंड्या को 5 गेंदों पर पड़े 5 छक्के
हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस 2026 में शुक्रवार को पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया। भारत ने शशांक सिंह की पारी के दम पर 6 ओवर में 88 रन बनाए जिसे पाकिस्तान ने महज 23 गेंदों में चेज़ कर लिया। अब्बास अफरीदी ने क्रुणाल पंड्या के पहले ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए। भारत का अगला मुकाबला यूएई से है।
read more at Livehindustan


