Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सिर्फ रमज़ान में ही पढ़ी जाती है यह खास नमाज़, जानें क्या है वजह

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 4 March 2025
रमज़ान का महीना शुरू होते ही सभी मुसलमान तरावीह की नमाज़ पढ़ते हैं। यह नमाज़ रमज़ान का चांद दिखने के बाद रोज़ाना इशा की नमाज़ के बाद पढ़ी जाती है और ईद का चांद दिखने के साथ खत्म हो जाती है। तरावीह का इतिहास पैगंबर मोहम्मद के दौर से मिलता है क्योंकि उन्होंने इसे सामूहिक रूप से पढ़ा था।