Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अस्पताल की मोर्चरी में रात में रखे शव की सुबह तक दोनों आंखें हो गईं गायब

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 14 November, 2025
उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक शव को रात में मोर्चरी में रखा गया और सुबह तक उसकी दोनों आंखें गायब हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने सुबह शव देखा तो उनके होश उड़ गए जिसके बाद उन्होंने हंगामा किया। वहीं, पुलिस व अस्पताल प्रशासन परिवार को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।