पति को छोड़कर प्रेमी संग घर से भागी थी बिहार की महिला, 2 साल बाद ट्रॉली बैग में बंद मिला शव
नवादा (बिहार) से दो साल पहले अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग घर से भागी एक महिला का शव दमन में एक ट्रॉली बैग में बंद मिला है। बकौल परिजन, महिला दमन में प्रेमी संग किराए का कमरा लेकर पति-पत्नी की तरह रह रही थी। पुलिस के अनुसार, कमरे से तेज़ बदबू आने पर अंदर ट्रॉली बैग में शव मिला।
read more at हिन्दुस्तान


