राजस्थान उप-ज़िला प्रमुख के चुनाव में सिर्फ एक वोट से हारी बीजेपी, BAP की मंजुला देवी जीतीं
राजस्थान के डूंगरपुर ज़िला परिषद में उप-ज़िला प्रमुख पद के चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की मंजुला देवी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार हितेश रावल को 1 वोट से हराया। मंजुला देवी को 15 और रावल को 14 वोट मिले। कांग्रेस के निर्वाचित ज़िला परिषद सदस्य कन्हैयालाल मीणा ने BAP उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया।
read more at Abplive


