स्वामी विवेकानंद के अपमान पर कोलकाता में बवाल, SRFTI के बाहर प्रदर्शन
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट (SRFTI) के बाहर रविवार को एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कुछ छात्रों ने भारत माता की तस्वीर फाड़ी और स्वामी विवेकानंद की फोटो का अपमान किया। प्रदर्शनकारियों ने इंस्टीट्यूट का गेट तोड़कर घुसने की कोशिश की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
read more at Timesnowhindi


