Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'आप' ने गुजरात में इसुदान को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव में थे सीएम उम्मीदवार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 4 January, 2023
आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को इसुदान गढ़वी को गुजरात में अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। हाल ही में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में गढ़वी 'आप' के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे। गढ़वी इस पद पर गोपाल इटालिया का स्थान लेंगे। वहीं, पार्टी ने इटालिया को महाराष्ट्र का सह प्रभारी व राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।