सलमान खान ने प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके आवास पर जाकर की मुलाकात
अभिनेता सलमान खान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है। ऐक्टर का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है जिसमें वह सीएम ममता बनर्जी के घर के बाहर लोगों से घिरे हुए नज़र आ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सलमान ने मुख्यमंत्री आवास पर करीब 30 मिनट बिताए।
read more at ABP न्यूज़


