Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है 48,500 साल पुराना 'ज़ॉम्बी वायरस' जिसके पुनर्जीवित होने का वैज्ञानिकों ने किया है दावा?

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 1 December 2022
फ्रांसीसी वैज्ञानिकों ने हाल में साइबेरिया के परमाफ्रॉस्ट (स्थाई तौर पर जमी भूमि) में 13 प्राचीन वायरस के पुनर्जीवित होने का दावा किया है। प्रागैतिहासिक काल से निष्क्रिय इन वायरस को 'ज़ॉम्बी वायरस' भी कहा जा रहा है। इनमें सबसे पुराना वायरस 48,500-साल पुराना 'पैंडोरावायरस येडोमा' है जो रूस में मिला। इसमें अन्य ऑर्गनिज़्म को संक्रमित करने की क्षमता है।