चार साधुओं को बच्चा चोरी के शक में महाराष्ट्र में पीटा गया, 6 लोग गिरफ्तार
सांगली (महाराष्ट्र) में मंगलवार को भीड़ द्वारा बच्चा चोरी के शक में उत्तर प्रदेश के चार साधुओं को डंडों से पीटने का वीडियो सामने आने के बाद 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं। हालांकि, साधुओं ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। बकौल पुलिस, साधुओं ने एक लड़के से पता पूछा था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझ लिया था।
read more at हिन्दुस्तान


