UP में लिव-इन पार्टनर ने पत्थर मारकर की युवक की हत्या
प्रयागराज (यूपी) के शंकरगढ़ में सोमवार शाम लिव-इन में रह रहे पार्टनर्स के बीच हिंसक विवाद हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने शख्स के सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
read more at Livehindustan


