ICC आचार संहिता तोड़ने पर बांग्लादेश के तंज़ीम साकिब पर लगा मैच फीस का 15% जुर्माना
टी20 विश्व कप-2024 में बांग्लादेश-नेपाल के बीच सोमवार को खेले गए मैच में आईसीसी के आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर बांग्लादेश के गेंदबाज़ तंज़ीम हसन साकिब पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, मैच में साकिब और नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल आपस में भिड़ गए थे। बांग्लादेश 21 रनों से मैच जीत गया था।
read more at इंडिया टीवी


