बिहार में गूगल मैप्स के सहारे चलते हुए पटरी पर फंसी कार, ट्रेन के ब्रेक लगाने से बचा चालक
गोपालगंज (बिहार) में सोमवार देर रात गूगल मैप्स के सहारे चल रहे एक युवक की कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, मालगाड़ी के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसा होने से बचा लिया जिसके बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ युवक को साथ ले गई। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के चलते मालगाड़ी करीब 55-मिनट पटरी पर खड़ी रही।
read more at हिन्दुस्तान


