एमपी में कुत्ते के काटने से भैंस की मौत होने पर ऐंटी-रेबीज़ वैक्सीन लगवाने पहुंचे ग्रामीण
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के चांदपुर गांव में कथित तौर पर कुत्ते द्वारा काटने के चलते एक भैंस की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव के लोग ऐंटी-रेबीज़ वैक्सीन लगवाने पहुंच गए। दरअसल, मरने वाली भैंस के दूध का इस्तेमाल कर रायता तैयार किया गया था जिसका सेवन लगभग 700 लोगों ने एक कार्यक्रम में किया था।
read more at Times Now नवभारत


