कांग्रेस एमएलए के बेटे सहित 5 लोगों पर राजस्थान में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, केस दर्ज
दौसा (राजस्थान) में 15-वर्षीय लड़की से होटल में गैंगरेप के आरोप में राजगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, नाबालिग का मेडिकल करवाकर उसका बयान दर्ज किया गया है। राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनियां ने घटना पर कहा, "राज्य में कानून का राज खत्म हो गया।"
read more at लेटेस्टली


