Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एटीसी के भारतीय कारोबार का ₹16,500 करोड़ में अधिग्रहण करेगी ब्रूकफील्ड

short by अनिल कुमार / on Friday, 5 January, 2024
अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन (एटीसी) के भारतीय कारोबार को $2 बिलियन (₹16,500 करोड़) में कनाडाई कंपनी ब्रूकफील्ड अधिग्रहण करेगी जो भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में ब्रूकफील्ड का तीसरा अधिग्रहण होगा। एटीसी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 2024 की दूसरी छमाही तक सौदा पूरा होने की उम्मीद है। गौरतलब है, एटीसी इंडिया के पास देशभर में करीब 78,000 टावर साइट्स हैं।