मुंबई में सिग्नल तोड़ने पर रोके गए बाइक सवार 2 लोगों ने पुलिसकर्मी को पीटा, सामने आया वीडियो
मुंबई (महाराष्ट्र) के कुर्ला इलाके में कथित तौर पर सिग्नल तोड़ने पर रोके गए बाइक सवार 2 लोगों ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट की जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल अधिकारी, आरोपियों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था व कॉन्स्टेबल द्वारा ई-चालान डिवाइस से तस्वीरें लेने पर उन्होंने मारपीट की। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
read more at ABP न्यूज़


