महाराष्ट्र की अमरावती सीट से 19,731 वोटों से चुनाव हारीं बीजेपी की नवनीत राणा
महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी नवनीत राणा चुनाव हार गई हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार बलवंत बसवंत वानखेड़े ने नवनीत राणा को 19,731 वोटों से हराया है। बलवंत को 5.26 लाख वोट मिले जबकि राणा को 5.06 लाख मत प्राप्त हुए। राणा ने 2019 में यहां से निर्दलीय लोकसभा का चुनाव जीता था।
read more at ECI


