Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाढ़ के चलते 24 घंटे से बंद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात फिर से हुआ बहाल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 27 June, 2023
अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन और बाढ़ के कारण करीब 24 घंटे तक बंद रहने के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात फिर से बहाल हो गया है। राजमार्ग ब्लॉक होने के चलते रविवार शाम से हिमाचल प्रदेश के मंडी में सैकड़ों यात्री फंसे हुए थे। भारी बारिश के चलते हिमाचल में 301 सड़कें बाधित व 140 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं।
read more at भाषा