डिनर पर घर बुलाकर महाराष्ट्र में शख्स ने कथित तौर पर महिला सहकर्मी का किया रेप, हुआ अरेस्ट
पुणे (महाराष्ट्र) में महिला सहकर्मी के साथ रेप करने के आरोप में 31-वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। महिला के मुताबिक, 6-जून को आरोपी ने उसे डिनर पर अपने घर बुलाया और शराब पिलाकर उसके साथ रेप किया। बकौल महिला, 10-जून को दोबारा आरोपी ने उसे घर बुलाया और उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर रेप किया।


