बिहार में जयमाला देख रहे लोगों के बीच जा घुसी स्कॉर्पियो, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंकी गाड़ी
नवादा (बिहार) में सोमवार रात एक स्कॉर्पियो ने अनियंत्रित होकर शादी समारोह में जयमाला देख रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया है। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को फूंक डाला।
read more at News18 हिंदी


